“Shivaay” में पाकिस्तानी हैकर का किरदार निभाएंगे Vir Das

अभिनेता अजय देवगन इन दिनों फिल्म “शिवाय” बना रहे हैं। फिल्म शिवाय में अजय के अलावा वीरदास की भी अहम भूमिका है। आपको बता दें कि फिल्म में वीर दास का रोल एक पाकिस्तानी हैकर का होगा।

वीर ने कंप्यूटर हैकिंग के बारे में भी तैयारी की। वीरदास ने कहा ‘‘इस साल मैं अलग-अलग तरह के किरदार कर रहा हूं और ‘शिवाय’ उनमें से एक है।’’

फिल्म इसी वर्ष दिवाली के मौके पर 28 अक्टूबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

vir das