अपनी आगामी फिल्म के लिए उर्दू सीख रहे है Vir Das

मशहूर एक्टर वीर दास हमेशा बोल्ड एंड कॉमेडी किरदार में नजर आते है। लेकिन आपको बता दें कि अपनी आगामी फिल्म में वीर दास एक सीरियस रोल निभाने जा रहे है।  और इस रोल के लिए वह उर्दू भाषा की तालीम भी ले रहे है।

इसके लिए उन्होंने बकायदा एक उर्दू टीचर भी रखा हुआ है। जो उन्हें उर्दू भाषा की तालीम दे रहे है। दरअसल आपको बता दें कि इस फिल्म में वह एक पाकिस्तानी हैकर की भूमिका निभा रहे है। जो हमेशा उर्दू ही बोलता है।

वे उर्दू के सही उच्चारणों को बेहद गम्भीरता से सिख रहे है और फिल्म में अपने किरदार के लिए भी जमकर मेहनत कर रहे है।

vir das