युवराज की अगुआई में बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पंजाब ने विजय हजारे एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप ए मैच में यहां राजस्थान को छह विकेट से हरा दिया।
युवराज ने अपने पुराने अंदाज में हाथ दिखाते हुए दमदार खेल खेला। उन्होंने मात्र 59 गेंदों पर 132 के स्ट्राईक रेट से 78 रन बनाए। अपनी पारी में युवी ने 10 चौके और 2 छक्के भी लगाए और टीम को जीत दिलाने के बाद ही पवेलियन लौटे।
राजस्थान के 271 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब ने युवराज के धमाकेदार 78 रनों, जीवनजोत(66) और मनदीप सिंह(60) के अर्धशतकों की मदद से 44.4 ओवर में चार विकेट पर 273 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।



























