गौरतलब है कि हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए एक चौंक देने वाली बात सामने आयी थी जिसमे धोनी को आईपीएल टीम राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की कप्तानी से हटा दिया था और उनकी जगह स्टीव स्मिथ को नया कप्तान बनाया गया।
लेकिन अब धोनी को 2017 विजय हजारे क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड की टीम का कप्तान बनाया गया हैं। बता दें कि यह टूर्नामेंट 25 फरवरी से शुरू हो रहा हैं।
इससे पहले के टूर्नामेंट्स में धोनी झारखंड की ओर से खेले है लेकिन उन्हें अभी तक उन्होंने टीम की कप्तानी नहीं की और अब उन्हें झारखंड की कप्तानी करने का मौका मिला हैं। धोनी की टीम में विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन और घरेलू सत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले स्पिनर शाहबाज नदीम भी शामिल हैं।






























