एयरपोर्ट पर Vidya Balan के साथ एक फैन ने कर दी छेड़खानी

0
9

आपको बता दें कि हाल ही में दमदम एयरपोर्ट पर मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन के साथ एक शख्स ने बदसलूकी कर दी। दरअसल विद्या इन दिनों अपनी आगामी फिल्म “बेगम जान” का प्रमोशन कर रही हैं।

कुछ दिनों पहले विद्या बेगम जान को प्रमोट करने कोलकाता आयी थी इस दौरान दमदम एयरपोर्ट पर उनके एक फैन ने उनके साथ सेल्फी लेनी चाही लेकिन विद्या ने उस शख्स को मना कर दिया। लेकिन सेल्फी लेने के लिए उस शख्श ने विद्या को अपनी और खींचा और उन्हें अपनी बाहों में जकड़ने की कोशिश की।

इस पर विद्या ने सेल्फी लेने से मना करते हुए कहा कि वह पहले ठीक से व्यवहार करना सीखे। फिर बाद में विद्या ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ‘अगर कोई अपरिचित व्यक्ति आपको स्पर्श करता है, चाहे वह स्त्री हो या पुरुष, असामान्य अनुभूति तो होती ही हैं। हम पब्लिक फिगर है, पब्लिक प्रोपर्टी नहीं।

फिल्म ‘बेगम जान’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका हैं। फिल्म 4 अप्रैल को रिलीज होगी। महेश भट्ट और मुकेश भट्ट फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय अवॉर्ड जीत चुके बंगाली निर्देशक श्रीजित मुखर्जी कर रहे हैं।

बेगम जान में विद्या बालन के अलावा अभिनेता नसरुद्दीन शाह, गौहर खान, पल्लवी शारदा, इला अरुण और चंकी पांडेय लीड रोल में हैं।

SHARE

LEAVE A REPLY