फिल्म “राजकहिनी” के रीमेक में काम करेंगी Vidya Balan
अभिनेत्री विद्या बालन बंगला फिल्म ‘राजकहिनी’ के रीमेक में काम करती नजर आ सकती हैं। चर्चा है कि श्रीजीत मुखर्जी की बांग्ला फिल्म ‘राजकहिनी’ का रीमेक बनाए जाने वाला है।
आपको बता दें कि इस फिल्म का निर्माण महेश भट्ट करेंगे। यह फिल्म साल 1947 में बंगाल के विभाजन पर है। इसमें 11 ऐसी महिलाओं की बात बताई जाएगी जो नई सरहद के दायरे में उलझकर रह जाती हैं। उनका आधा घर हिंदुस्तान में तो आधा पाकिस्तान में चला जाता है।
फिल्म का नाम ‘बेगम जान’ रखा जाएगा। विद्या ‘कहानी 2’ पूरी करने के बाद इस फिल्म के लिए काम शुरू करेंगी।

















