मशहूर अभिनेत्री विद्या बालन की आखिरी फिल्म साल 2016 में आई ‘कहानी 2’ थी जिसमें अर्जुन रामपाल भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आए थे। अब विद्या फिल्म ‘बेगम जान’ में नजर आने वाली हैं।
हाल ही में विद्या ने फिल्म की रिलीज डेट शेयर कर दी हैं। विद्या बालन ने शुक्रवार को सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर करते हुए रिलीज डेट का एलान किया।
14th April it is !! 🙂 pic.twitter.com/ndf98wtIID
— vidya balan (@vidya_balan) February 10, 2017
फिल्म बेगम जान इस साल 14 अप्रैल को रिलीज होगी। महेश भट्ट और मुकेश भट्ट फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय अवॉर्ड जीत चुके बंगाली निर्देशक श्रीजित मुखर्जी कर रहे हैं।
बेगम जान में विद्या बालन के अलावा अभिनेता नसरुद्दीन शाह, गौहर खान, पल्लवी शारदा, इला अरुण और चंकी पांडेय लीड रोल में हैं।























