जाने माने फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा अक्सर अपने विवादित ट्वीट्स और दूसरे सेलेब्रिटीज़ पर भद्दी टिप्पणी कर सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। उन्होंने अक्सर ट्विटर पर विवादित कमेंट्स और बयानबाजी कर बॉलीवुड सेलेब्स से पंगा लिया हैं।
और आपको बता दें कि इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया हैं लेकिन इस बार उन्होंने एक्शन हीरो विद्युत् जामवाल से पंगा ले लिया है जो उन पर अब भारी पड़ता नजर आ रहा हैं।
बता दें कि हाल ही में राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट कर एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ और विद्दुत जामवाल के बीच फाइट करने की अपील की, और रामु ने अपने ट्वीट में कहा कि उन्हें पूरा विशवास है कि टाइगर श्रॉफ, विद्दुत को आसानी से हरा देंगे।
लेकिन ट्विटर पर विद्दुत को कमजोर और टाइगर को ज्यादा स्ट्रांग बोलने वाले रामु ने जब विद्दुत से फ़ोन पर बात की तो अपने जुबान ही पलट दी और टाइगर को ‘ट्रांसजेंडर’ और ‘महिला’ तक बोल दिया। तब विद्दुत ने रामु की इन सभी बातों की कॉल रिकॉर्ड कर ली और उसका एक टेप भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया हैं।
Forget the Shaolin Monk style, check out @RGVZoomin‘s #drunkenmasterstylehttps://t.co/Hm1MDVnqXh
— Vidyut Jammwal (@VidyutJammwal) April 11, 2017


























