‘Dishoom’ के सेट पर Varun Dhawan हुए बेहोश
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन आने वाली फिल्म ‘ढिशूम’ की शूटिंग के दौरान सेट पर ही बेहोश हो गए। वरुण इस फिल्म में काफी एक्शन सीन्स करते नजर आएंगे। इस फ़िल्म में वरुण के को-स्टार जॉन अब्राहम के लिए एक्शन कोई नई बात नहीं है, वहीं वरुण पहली बार एक्शन कर रहे हैं।
वरुण ने अपने इस फिल्म के अनुभव के बारे में बताया कि “मैंने थोड़ा बहुत एक्शन बदलापुर और दिलवाले में किया था। लेकिन फुल एक्शन हीरो के तौर पर यह मेरी पहली फ़िल्म है। फ़िल्म बन जाने के बाद मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि यह स्टंट मैंने ही किए हैं।”
आप को बता दें कि फिल्म के एक सबसे मुश्किल स्टंट के बारे में वरुण बताते हैं, “फ़िल्म के एक दृश्य में मुझे और जॉन को हेलिकॉप्टर से बाहर लटकना था। हम ब्रितानी सेना के एक पूर्व पायलट के साथ थे।
लेकिन यकीन मानिए वो एक डरावना या अदभुत या मिलाजुला एहसास था।” ढिशूम 29 जुलाई को रीलीज हो रही है। इसमें वरुण और जॉन अब्राहम के अलावा जैक़लीन फ़र्नांडीज़ भी नज़र आएंगी।























