वरुण धवन और श्रद्धा कपूर कर रहे है “एबीसीडी 2” का प्रोमोशन, कुछ इस अंदाज में आये नजर
इन दिनों वरुण धवन और श्रद्धा कपूर अपनी आने वाली फिल्म एबीसीडी 2 के प्रमोशन में बिजी है वे कई जगह जाकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे है।
अभी हाल ही में श्रद्धा और वरुण मुंबई में आयोजित ‘ऑल इंडिया डांस कॉम्पिटीशन-2015’ में देखे गए। दोनों ही स्टार्स यहां मौज-मस्ती करते हुए स्पॉट किए गए। जहां, श्रद्धा ने सिंगिंग-डांसिंग कर ऑडियंस को एंटरटेन किया। वहीं, वरुण केक काटते और शैम्पेन एन्जॉय करते हुए फोटोग्राफर्स द्वारा कैप्चर किए गए।
कही पर वरुण धवन ने अपने डांस स्टेप्स का जलवा दिखाया तो कही श्रद्धा कपूर ने स्टेज पर apne फैंस के बीच अपनी सिंगिंग दिखाकर अपनी आवाज का जलवा बिखेरा।
आपको बता दे कि ये फिल्म रेमो डिसूजा के निर्देशन में बन रही है। सिद्धार्थ रॉय कपूर इस फिल्म को प्रोडूस कर रहे है। इस फिल्म में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, प्रभुदेवा इस फिल्म में लीड किरदार में नजर आएंगे। तेलुगु फिल्मो के अभिनेता अल्लु अर्जुन इस फिल्म के साथ बॉलीवुड फिल्म्स में डेब्यू कर रहे है।
फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। और इस फिल्म की अनुमानित रिलीज डेट 19 जून 2015 है।


















