जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी करेंगे Varun Dhawan

0
24

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के अलावा अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ अपनी रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओ में बने हुए हैं।

दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है और कई बार दोनों को साथ में देखा गया हैं। हाल ही में वरुण अपनी गर्लफ्रेंड नताशा के साथ शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा कपूर की दी गयी पार्टी में साथ में पहुँचे थे और इस बार उन्होंने साथ में फोटोग्राफर और मीडिया का कॉन्फिडेंस के साथ सामना किया।

खबर तो यह भी है कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं। फिलहाल आपको बता दे कि वरुण अपनी फिल्म ”बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ की रिलीज के साथ तैयार हैं। फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। फिल्म 10 मार्च को सिनेमाघरों में होली के मौके पर रिलीज हो रही हैं।

SHARE

LEAVE A REPLY