बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन के प्रशंसकों की संख्या माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर 30 लाख हो गई। जिसके चलते वरुण बहुत ही उत्साहित और खुश है। गौरतलब है कि वरूण ने बॉलीवुड में अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2012 में प्रदर्शित करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर’ से की थी।
उन्होंने अपने प्रशंसकों से वायदा किया कि अब वह कड़ी मेहनत करेंगे। वरुण ने ट्विटर पर लिखा, “मुझे पता है कि लोग मेरे साथ हैं। मैं कड़ी मेहनत करने का वादा करता हूं। 30 लाख होने का मतलब बहुत अधिक होता है।”
आपको बता दें कि वरुण जल्द ही फिल्म ‘ढिशूम’ में नजर आने वाले है। उनकी ये फिल्म 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में जॉन अब्राहम और जैकलिन फर्नाडीज की भी प्रमुख भूमिका है।
इसके अलावा आपको यह भी बता दें कि वरुण वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म ‘जुड़वां’ के सीक्वल “जुड़वां 2” में काम करने जा रहे हैं। सलमान खान की फिल्म ‘जुड़वा’ के बन रहे सीक्वल में वरुण धवन मुख्य भूमिका में होंगे।
I know you people are standing with me i promise i will work harder.I don’t take this for granted. 3 million means a lot #humbled
— Varun JUNAID dhawan (@Varun_dvn) July 12, 2016




























