वरुण धवन को जन्मदिन पर गिफ्ट में मिले एडिडास के जूते, अपलोड की तस्वीर

शुक्रवार को वरुण धवन ने अपना 28वां बर्थ-डे मनाया। पर आपको बता दे कि वरुण ने इस बार अपना जन्मदिन अपने बिजी शेडूल में सेलिब्रेट किया। क्यूंकि वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म “एबीसीडी 2” के प्रमोशन में बिजी है।

इस बार बर्थ-डे पर उन्हें सबसे कूल गिफ्ट के रूप में फेरेल विलियम एडीडास शूज़ मिले। येलो रंग के शूज़ पहनकर वरुण ने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की और लिखा: “मेरा बर्थ-डे गिफ्ट फेरेल। इसे बनाने वाले और मुझे देने वाले, दोनों का शुक्रिया।’यह वरुण का फेवरेट शू ब्रांड है। इस शूज़ की कीमत लगभग आठ हजार रुपए है

आपको बता दे कि फिल्म एबीसीडी रेमो डिसूज़ा के निर्देशन में बनी है और इस फिल्म में वरुण के साथ श्रद्धा कपूर लीड रोल निभा रही है। और सिद्धार्थ रॉय कपूर फिल्म को प्रोडूस कर रहे है।

फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और फिल्म सिनेमाघरों में 19 जून 2015 को रिलीज़ होगी।

22

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Scroll To Top