बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने एक फोटोग्राफर को गुस्से में जूता फेंक कर मारा हैं। अरे चौंकिये मत हम दरअसल उनकी आगामी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के एक सीन की बात कर रहे हैं। वरुण धवन और आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हानियां’ का टीजर रिलीज हो गया है।
जैसा कि आप इस टीजर में देख सकते है कि करीना कपूर और दीपिका पादुकोण के स्टैंडी के बीच खड़े होकर वरुण फोटोशूट करवाते नजर आ रहे हैं। हालांकि, उनके पोज से फोटोग्राफर खुश नहीं हैं, जो बार बार उन्हें टोक रहा है। इससे परेशान होकर बद्री उन्हें जूता फेंक कर मार देते हैं।
आपको बता दें कि शशांक खैतान के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 2014 में आई ‘हम्टमी शर्मा की दुल्हनिया’ की सीक्वल है। फिल्म 10 मार्च को सिनेमाघरो में रिलीज हो रही हैं।
Watch Official Teaser of ‘Badrinath Ki Dulhania’ –
























