ब्लॉकबस्टर फिल्म “धूम” का चौथा संस्करण “धूम 4” बनने जा रहा है और खबर है कि इस बार “धूम 4” बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान नजर आएंगे। और अब सुनने में आ रहा है कि सलमान खान के साथ फिल्म में अभिनेत्री वाणी कपूर किरदार निभाती नजर आ सकती है।
गौरतलब है कि वाणी कपूर ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ बॉलीवुड फिल्म “शुद्ध देसी रोमांस” के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। और अब जल्द ही वह अपकमिंग फिल्म “बेफिक्रे” में नजर आएँगी। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह मुख्य किरदार में है।
फिलहाल सलमान खान अपनी आगामी फिल्म “सुल्तान” में व्यस्त है। और फिल्म सुल्तान के बाद भी उनके कई नए प्रोजेक्ट्स है। फिलहाल फिल्म धूम 4 के कास्ट को लेकर अभी कोई भी पुष्टि नहीं हुई है। कुछ समय पहले ये भी खबर आई थी कि साउथ फिल्म्स के स्टार प्रभास भी धूम 4 में नजर आएंगे।





























