गोल्ड तस्करी में पकड़ी गयी एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अभी हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर गोल्ड स्मगलिंग मामले में पकड़ी गयी है। बता दे कि जेट एयरवेज की फ्लाइट संख्या 9 डब्ल्यू 579 से आने के बाद अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को मुंबई कस्टम की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने रोका।

एयर इंटेलिजेंस यूनिट के मुताबिक उर्वशी के पास से पास 8 लाख रुपये मूल्य का डायमंड जड़ा गोल्ड का गहना था। इसके अलावा उसके पास 3.5 लाख रुपये मूल्य की अन्य चीजें भी थीं। यह सारा सामान अभिनेत्री ने कस्टम जांच में घोषित नहीं किया था। सबका कुल मूल्य 11.5 लाख रुपये था।

उर्वशी के खिलाफ गोल्ड तस्करी का मामला दर्ज हो चुका है। खबर है कि उर्वशी ने जुर्माना देने से मना कर दिया और अधिकारियों के साथ भी उनका व्यवहार अच्छा नहीं था। उर्वशी ने हाथ में एक गोल्ड कड़ा भी पहना हुआ था।

उन्होंने अपने बयान में बताया है कि ये कड़ा उनके एक फ्रेंड ने उन्हें गिफ्ट में दिया था और उनके पास इसका कोई बिल भी नहीं है। फिलहाल कस्टम विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर रहे है और जल्द ही जुर्माने की राशि भी तय करेंगे।

urvashi rautela