काफी लंबे समय से फ़िल्मी पर्दे से दूर चल रही बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोन्डकर 2016 की टॉप सर्च्ड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में जगह बना ली हैं। आपको बता दें कि न तो उर्मिला किसी फिल्म में नजर आने वाली है और न ही उनके बारे में कोई कॉन्ट्रोवर्शियल खबर सामने आयी बल्कि वो तो चर्चाओं में रही अपनी शादी की वजह से।
उर्मिला ने कश्मीर के कारोबारी-मॉडल मोहसिन अख्तर मीर के साथ एक निजी समारोह में शादी की। इस शादी में फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियों में से सिर्फ फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा शामिल हुए थे।

























