राज ठाकरे के अल्टीमेटम से पाकिस्तानी कलाकारों ने भारत देश छोड़ा

0
52

हाल ही में हुए उरी में आतंकवादी हमले के बाद जहां एक और सिंधु समझौते तोड़ने को लेकर पाकिस्तान परेशान है तो दूसरी ओर फिल्म इंडस्ट्री में पाकिस्तानी कलाकारों को निंदा का सामना करना पड़ रहा है और उन पर भारत देश को छोड़ने का लगातार दवाब बनाया जा रहा है।

 सिनेमा में भी पाकिस्तानियों कलाकारों की परेशानी बढ़ गई है। उरी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों को भारत छोड़ना पड़ा है। आपको बता दें कि राज ठाकरे की पार्टी ने पाकिस्तानी कलाकारों को देश छोड़ने के लिए कहा था।

 पाकिस्तानी कलाकारों ने उरी हमले की निंदा करने की बजाय भारत छोड़ने का फैसला किया। उरी हमले में 19 जवानों का खून पाकिस्तान से आये आतंकियों ने  बहाया था। अफसोस और निंदा के लफ्ज न तो नवाज शरीफ ने बोले, न किसी औऱ पाकिस्तानी ने।

 राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने पाकिस्तानी कलाकारों को देश छोड़ने का अल्टीमेटम दिया था। बॉलीवुड में काम करने वाले फवाद खान और माहिरा खान, अली जफर ने अल्टीमेटम के आगे सिर झुका लिया और भारत छोड़ दिया।

फवाद खान रऩबीर कपूर, ऐश्वर्या राय और अनुष्का शर्मा के साथ ‘ऐ दिल है मुश्किल’ फिल्म में काम कर रहे हैं।  यह फिल्म 28 अक्टूबर को दीवाली पर फिल्म रिलीज होनी है।  हालांकि उनकी टीम का दावा है कि फवाद खान पिता बनने वाले हैं इसलिए जुलाई से ही पाकिस्तान में हैं। शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ अगले साल रिलीज होने वाली है।  माहिरा भी पाकिस्तान जा चुकी हैं जोकि शाहरुख की फिल्म ‘रईस’ में नजर आएँगी।  फवाद और माहिरा के अलावा ‘तेरे बिन लादेन’ और ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ जैसी फिल्में कर चुके अली जफर भी पाकिस्तान जा चुके हैं। पाकिस्तानी मीडिया में जमकर हल्ला मच रहा है कि धमकी के कारण पाकिस्तानी कलाकारों को भारत छोड़ना पड़ा है।

फिल्म  ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के निर्देशक करन जौहर के बाद फिल्मकार अनुराग कश्यप ने भी यही सवाल उठाया है कि पाकिस्तानी कलाकारों को पाकिस्तान भेजकर हमें क्या मिलेगा? वरुण धवन का सवालवरुण धवन ने कहा है कि अगर पाकिस्तानी कलाकारों को बैन करना है तो ये फैसला सरकार की ओर से आना चाहिए।

fawad

LEAVE A REPLY