Kapil Sharma के शो में अब नहीं दिखेंगी ‘पिंकी बुआ’

0
64

अभिनेत्री उपासना सिंह फेमस एंड टॉप रेटिंग शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ से पिंकी बुआ के किरदार से मशहूर हुई थी लेकिन यह क्या सुनने में आ रहा है कि अब ‘पिंकी बुआ’ ‘द कपिल शर्मा शो’ छोड़ रही हैं। ख़बरों की माने तो उपासना सिंह और उनके पति नीरज भारद्वाज के तलाक की मंजूरी हो गई है।

इन दोनों की शादी 2009 में हुई थी लेकिन दोनों चार साल से बिलकुल अलग रह रहे हैं। लेकिन इन दोनों के बीच बातचीत होती है। लेकिन पिछले नौ महीने से इनके बीच कोई संपर्क नहीं हुआ है। उपासना ने अपनी बर्थडे पार्टी तक में नीरज को नहीं बुलाया था।
 

ख़बरों के अनुसार दोनों ने अपने तलाक को बचने के लिए काफी कोशिश की इसके बाबजूद भी इनके बीच की दूरियां कम नहीं हुईं। अलग- अलग सोच की वजह से अब तलाक तक की नौबत आ गई है। आपको बता दें कि जब कपिल की टीम ने कलर्स चैनेल को छोड़ा था तब उपासना कृष्ण अभिषेक के शो ‘कॉमेडी नाइट्स लाइव’ में थी।

लेकिन उन्होंने कुछ दिन बाद ही कृष्ण के शो को छोड़कर दोबारा कपिल के टीम के साथ ही जुड़ गई थीं। लेकिन अब एक डीएनए की रिपोर्ट्स के अनुसार उपासना  को शादी शुदा जिंदगी में आई समस्याओं के कारण कपिल का शो भी छोड़ना पड़ेगा। रिपोर्ट में कहा गया कि कपिल को अब अपने शो में बुआ के द्वारा निभाए जा रहे किरदार की अब ऐसी कोई जरुरत नहीं है। शायद ही अब वह शो में अपनी बापसी करेंगी वैसे कोई चांस नहीं है की वह दोबारा शो में आए।

kapil-sharma

SHARE

LEAVE A REPLY