13 कट के बाद ‘Udta Punjab’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट
एक बड़े विवाद के बाद बॉलीवुड फिल्म “उड़ता पंजाब” को सेंसर बोर्ड की तरफ से हरी झंडी मिल गयी है। जीहां बोर्ड ने फिल्म की रिलीज को मंजूरी दे दी है। सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पहलाज ने कहा कि उड़ता पंजाब के नाम से कभी भी आपात्ति नहीं थी।
इसमें फिल्म के कुछ संवाद और कुछ शब्दों से परेशानी थी। गौरलतब है कि फिल्म रोमांटिक हो, पोलिटिकल बेस्ड फिल्म हो या एक्शन थ्रिलर फिल्म संवाद बहस सभी फ़िल्मी को लेकर होती है।
आपको बता दें कि फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ से 13 कट के बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म को “A” सर्टिफिकेट जारी करते हुए फिल्म रिलीज की मंजूरी दे दी है।
आपको यह भी बता दें कि बॉलीवुड फिल्म “उड़ता पंजाब” की तरह ही पंजाबी फिल्म “धी पंजाब दी” को “यू” सर्टिफिकेट के साथ मंजूरी दी गयी है। यह फिल्म भी उड़ता पंजाब की तरह पंजाब में नशीले पदर्थों के मुद्दे पर आधारित हैं।
फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी है। फिल्म में शाहिद कपूर, करीना कपूर, आलिया भट्ट और दिलजीत दोसांझ हैं।
रिलीज से पहले ही लीक हुई ‘Udta Punjab’, शिकायत दर्ज





















