‘उड़ता पंजाब’ में शाहिद कपूर का लुक आया सामने, निभा रहे है एक सिंगर की भूमिका
इन दिनों अभिनेता शाहिद कपूर अपनी आने वाली फिल्म उड़ता पंजाब की शूटिंग में बिजी है। वह अमृतसर में फिल्म की शूटिंग कर रहे है। अभी हाल ही में उनके शूटिंग सेट से उनकी ये तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में शाहिद बड़े बड़े बालो में में नजर आ रहे है।
शाहिद ने फिल्म में अपने किरदार के बारे में कुछ नही बताया है। लेकिन खबरों के मुताबिक पता चला है कि शाहिद फिल्म में एक सिंगर की भूमिका निभा रहे है। आपको बता दे कि ये फिल्म अभिषेक चौबे के निर्देशन में बन रही है और अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी, एकता कपूर और शोभा कपूर फिल्म को प्रोडूस कर रहे है।
फिल्म में शाहिद कपूर, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ नजर आएंगे।




















