“Udta Punjab” की बढ़ी मुश्किलें, अब पहुंची सुप्रीम कोर्ट

17 जून को रिलीज होने जा रही बॉलीवुड फिल्म “उड़ता पंजाब” पर विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब ये मामला हाई कोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया हैं।

आपको बता दें कि पंजाब के एक गैर सरकारी संगठन ने हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए  सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की हैं।

याचिकाकर्ता संस्था ‘ह्यूमन राइट अवेयरनेस एसोसिएशन’ का कहना है कि इस फिल्म से पंजाब की छवि ख़राब हो रही हैं। हाई कोर्ट को सेंसर बोर्ड के फैसले में दखल देकर फिल्म को प्रदर्शन की अनुमति नहीं देनी चाहिए थी।

बता दें कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने ‘उड़ता पंजाब’ को एक कट के साथ प्रदर्शन की मंजूरी दे दी थी।  हालांकि, कुछ दृश्यों पर डिस्क्लेमर भी चलाने को कहा था।

हाई कोर्ट ने फिल्म को “ए” सर्टिफिकेट जारी करते हुए फिल्म के प्रदर्शन की अनुमति दे दी थी। अब हाई कोर्ट के के इसी फैसले को चुनौती देने पंजाब की एक गैर सरकारी संस्था इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में लेकर पहुंची।

बुधवार को याचिकाकर्ता की ओर से सुप्रीम कोर्ट में शीघ्र सुनवाई की मांग की गयी। लेकिन न्यायमूर्ति एल नागेश्वर  राव की अवकाश कालीन पीठ ने मामले पर तत्काल विचार करने से मन कर दिया हैं। खंडपीठ ने पहले याचिका विधिवत दायर कर रजिस्ट्री से उसका नंबर लेने को कहा हैं।  इसके बाद ही इस मामले पर सुनवाई होगी।

उधर दूसरी तरह इस विवाद के बीच फिल्म को लेकर एक और चौंका देने वाल मामला सामने आया है। खबर है कि फिल्म “उड़ता पंजाब” रिलीज से पहले ही इंटरनेट पर लीक हो गयी हैं।  फिल्म निर्माताओं अनुराग कश्यप और एकता कपूर ने साइबर सेल में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

udta punjab poster

रिलीज से पहले ही लीक हुई ‘Udta Punjab’, शिकायत दर्ज