‘Udta Punjab’ ने तोड़ा ‘Prem Ratan Dhan Payo’ का रिकॉर्ड

आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की आगामी फिल्म “उड़ता पंजाब” ने रिलीज होने से पहले ही एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया हैं। दरअसल आपको बता दें कि फिल्म उड़ता पंजाब ने नया रिकार्ड बनाया है।फिल्म के निर्माताओं ने 18 करोड़ रुपये में फिल्म के साउंडट्रैक और टी सीरीज के लिए एल्बम के अधिकार बेच दिया है।

ये रिकॉर्ड पहले बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अभिनीत ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ के नाम था लेकिन अब उड़ता पंजाब ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया हैं।

बता दें कि फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो द्वारा निर्धारित 17 करोड़ रुपये के पूर्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी हैं।  फिल्म में शाहिद कपूर के साथ अभिनेत्री करीना कपूर खान, आलिया भट्ट और मशहूर अभिनेता दिलजीत दोसांझ भी हैं।

फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। 10 जून को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो जायेगी।

udta punjab