धनतेरस के दिन TV,Films सितारों के लिए ख़ास है सोना-चांदी

0
55

अभिनेत्रियों की बात करें तो उन्हें सोना कुछ ज्यादा ही पसंद है। धनतेरस के ख़ास मोके पर तो जरूर सोने की खरीदारी करती हैं। बॉलीवुड के कपूर खानदान में तो धनतेरस दिवाली की तरह ही महत्वपूर्ण है। बॉलीवुड के नवाब खानदान में भी धनतेरस ख़ास है। शर्मीला टैगोर तो शुरू से ही इस दिन पर गहने खरीदती रही हैं। बच्चन परिवार भी हर धनतेरस वाले दिन कुछ न कुछ खरीदते हैं।

विधा बालन को तो ज्यादा से ज्यादा गहने पहनने  का शौक है। धनतेरस के ख़ास मोके पर वह खासतौर पर अपने लिए भारी डिज़ाइन वाले गहने खरीदती हैं। अनिल कपूर और उनकी लाडली बेटी सोनम के लिए धनतेरस का दिन ख़ास मायने रखता है। पूरा परिवार इस दिन साथ रहता है। दीपिका कहती हैं कि धनतेरस पर उनके लिए पूजा-पाठ से बढ़कर कोई चीज़ नहिं है। तापसी कहती हैं, पिंक की सफलता से बहुत खुश हूं। इस बार धनतेरस पर सोने का भारी सेट खरीदूंगी।

शादी के बाद बिपाशा बसु की यह पहली धनतेरस है। उन्हें अपने पति करण से महंगा तोहफा मिलने की उम्मीद है। सोफी चौधरी धनतेरस पर बंगाली मिष्टी दही और रसगुल्ला जरूर कहती हैं। आमिर खान की पत्नी किरण के अनुसार आमिर धनतेरस पर सोना चांदी के बजाय अपने बच्चों के लिए कपडे खरीदते हैं। ट्विंकल खन्ना और उनकी मां डिंपल कपाड़िया को नए स्टाइल के फैशनेबल गहने पहनना पसंद हैं।

 धनतेरस है छोटे पर्दों के कलाकारों के लिए भी ख़ास

छोटे परदे के सितारे भी ज्यादा से ज्यादा खरीदारी करते हैं। एक्टर रवि दुबे ने बताया, कि में धनतेरस पर  सोने के सिक्के खरीदूंगा। अश्मित सूद कहते हैं कि जबसे मैंने कामना शुरू किया है धनतेरस पर सोने-चांदी के सिक्के जरूर खरीदता हूं। हितेश भारद्वाज अपनी मां के लिए ईयरिंग खरीदेंगे। शीना बजाज भी धनतेरस पर सोने की ही चीज़ें खरीदती हैं।

amitabh-jaya

 

 

SHARE

LEAVE A REPLY