Tusshar Kapoor बने पिता, बेटे की पहली झलक आई सामने
बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर बिना शादी के एक बेबी ब्वॉय के पिता बन गए हैं। आपको बता दें कि तुषार ने अपने बेटे का नाम लक्ष्य रखा है और अपनी जिंदगी में वो इस नए रोल को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही तुषार केे बेटे की पहली झलक भी सामने आ गई है।
अपनी फैमिली में आए इस नए नन्हे मेहमान के बारे में तुषार ने बताया , ‘मैं पिता बनकर बहुत उत्साहित हूं। लक्ष्य आज मेरी जिंदगी में खुशी की सबसे बड़ी वजह है। ऊपरवाले रहम से और जसलोक में उम्दा मेडिकल टीम की बदौलत सिंगल लोग भी पैरेंटहुड का विकल्प चुन सकते हैं।’के
आपको बता दें कि तुषार बॉलीवुड के पहले मेल एक्टर हैं जो बिना शादी किए सरोगेसी के जरिए बच्चे के पिता बने हैं।बता दें कि इस खबर ने फिल्म इंडस्ट्री में सबको सरप्राइज कर दिया हैं। गौरतलब है कि इससे पहले आमिर खान भी सरोगेट मदर के जरिए बाप बन चुके हैं।
सरोगेसी के जरिए उन्हें और किरण राव को आजाद नामक बेटा हुआ था। वहीं शाहरुख भी आई.वी.एफ तकनीक के जरिए अबराम के पिता बने थे।























