फिल्म “Tum Bin 2” की शूटिंग हुई पूरी

फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा ने अपनी आगामी फिल्म ‘तुम बिन 2’ की शूटिंग पूरी कर ली है। आपको बता दें कि यह फिल्म उनकी वर्ष 2001 में आई रोमांटिक फिल्म ‘तुम बिन’ का सीक्वल है।

इस फिल्म की शूटिंग मुख्य रूप से स्कॉटलैंड के ग्लासगो में की गई है। इसमें नेहा शर्मा, आदित्य सील और आशिम गुलाटी जैसे स्टार नजर आएंगे।  सिन्हा ने पोस्ट किया, ‘‘मैं घर जा रहा हूं। ‘तुम बिन 2’ की शूटिंग खत्म हो गई है। ग्लासगो एवं मुंबई की टीम को धन्यवाद।’’

tum bin 2

tum bin 2 wrapps up

यह फिल्म 18 नवंबर को सिनेमाघरों रिलीज होगी। मूल फिल्म ‘तुम बिन’ बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और इसमें प्रियांशु चटर्जी, सांदली सिन्हा, हिमांशु मलिक एवं राकेश वशिष्ठ ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

tum bin 2