खबरों के अनुसार फिल्म ‘तुम बिन 2’ सिनेमाघरों में रिलीज़ होने से पहले ही फिल्म के बजट का आधे से ज्यादा पैसा निकाल लिया है। आपको बता दें कि फिल्म के डिजिटल अधिकार एक कंपनी ने इसके मूल्य पर खरीद लिए हैं। इस फिल्म को निर्माताओं ने करीब साढ़े छह करोड़ रूपए के बजट में बनाया है और इसके प्रचार में छह करोड़ रूपए खर्च किए गए हैं।
आपको बता दें कि यह फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा की वर्ष 2001 में आई रोमांटिक फिल्म ‘तुम बिन’ का सीक्वल है। इस फिल्म की शूटिंग मुख्य रूप से स्कॉटलैंड के ग्लासगो में की गई है। इसमें नेहा शर्मा, आदित्य सील और आशिम गुलाटी जैसे स्टार मुख्य भूमिका में हैं। इमरान हाशमी की 2010 में आई फिल्म ‘क्रुक’ से नेहा ने बॉलीवुड में कदम रखा था।
नेहा को आखिरी बार 2014 में आई फिल्म ‘यंगिस्तान’ में देखा गया था। वह काफी समय से बड़े परदे से दूर थीं। इस फिल्म को दर्शकों ने ज्यादा ख़ास पसंद नहीं किया था। लेकिन उनसे इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि में काफी देख-रेख और सोच समझ के फिल्मो को चुनती हूं। मुझे ‘तुम बिन-2 ‘ में अपना किरदार अच्छा लगा इसलिए मैंने इसके लिए हाँ कर दी।
यह फिल्म इसी हफ्ते 18 नवम्बर को रिलीज़ होगी। इसलिए फिल्म के अभिनेता और निर्देशक प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। अभी कुछ दिन पहले यह सभी ‘बिग बॉस’ के घर पहुंचे और अपनी फिल्म को प्रमोट किया इसमें उनके साथ अंकित तिवारी भी मौजूद थे। इसके बाद यह कृष्ण अभिषेक के शो ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ लाइव ताज़ा’ में भी गए थे।
आपको बता दें कि इस फिल्म का टकराव ‘फाॅर्स 2’ से होगा। फाॅर्स 2 भी 18 नवंबर को ही सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। जिसका फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार हैं।



























