‘Baahubali 2’ के साथ रिलीज होगा ‘Tubelight’ का टीजर!

0
66

साल 2015 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर सुपरहिट साबित हुई फिल्म ‘बाहुबली’ का दूसरा पार्ट ‘बाहुबली 2’ रिलीज के लिए तैयार हैं। बाहुबली 2 इसी महीने अप्रैल की 28 तारीख को सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार हैं।

जहां एक ओर दर्शक बाहुबली 2 की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ भी चर्चाओं में बनी हुई हैं। फिल्म को लेकर चर्चाएं है कि इसी महीने के आखिरी तक  ट्यूबलाइट का टीजर रिलीज कर दिया जायेगा।

अब ऐसे में खबर आयी है कि ट्यूबलाइट का टीजर बाहुबली 2 की रिलीज के साथ ही जारी कर दिया जायेगा।  गौरतलब है कि हाल ही में के फर्स्ट लुक पोस्टर्स सामने आये हैं।

 

LEAVE A REPLY