बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की ईद पर रिलीज हुई फिल्म ‘सुल्तान’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। बता दें कि सलमान की अगली फिल्म की भी घोषणा हो चुकी है।
जीहां हम बात कर रहे है फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान करेंगे। कबीर खान सुपरस्टार सलमान के साथ अपनी अगली फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग शुरू करने जा रहे है। वह कहते है कि जल्द नयी यात्रा शुरू होगी। गौरतलब है कि कबीर खान सलमान के साथ दो ब्लॉकबस्टर्स हिट फिल्में ‘एक था टाइगर’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी फिल्में दे चुके है।
कबीर ने ट्वीट किया है, ‘सभी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। ‘बजरंगी भाईजान’ का एक साल…. ‘ट्यूबलाइट’ शुरू करने में दस दिन दूर…. नयी यात्रा शुरू…. ‘
Thank you for all the good wishes for #1YearOfBajrangiBhaijaan😊 Now we are 10 days from the start of #Tubelight. A new journey begins…
— Kabir Khan (@kabirkhankk) July 17, 2016




























