‘Tubelight’ की Official रिलीज डेट घोषित, रिलीज हुए पोस्टर…Watch!

0
61

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में सलमान की इस फिल्म के कुछ लुक्स पोस्टर सामने आये है साथ ही फिल्म की ऑफिसियल रिलीज डेट भी पता चल गयी हैं।

आपको बता दें कि फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ इसी वर्ष 23 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। इस पोस्टर में उन्हें कोट और टोपी पहने देखा जा सकता है। सलमान ने ट्यूबलाइट में चीनी एक्टर्स के साथ भी काम किया है और वो एक चीनी बच्चे को लेकर जैकी चैन से भी मिले थे।

हाल ही में रिलीज किए गए टीजर में कुछ बच्चे ट्यूबलाइट को “जल जा, जल जा” बोल रहे हैं। यह वीडियो महज 14 सेकेंड का है जिसे सलमान खान फिल्म्स नाम के यूट्यूब अकाउंट से पोस्ट किया गया है।

ट्यूबलाइट की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं। फिल्म में सलमान के साथ चाइनीज एक्ट्रेस झू झू नजर आएँगी इसके अलावा फिल्म में सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान और अभिनेता शाहरुख खान का कैमियो रोल नजर आयेगा।

SHARE

LEAVE A REPLY