मनाली पहुंचे Salman Khan, शुरू हुई ‘Tubelight’ की शूटिंग

0
30

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग के लिए मनाली पहुंच गए हैं। सलमान, कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म की शूटिंग के लिए शनिवार को यहां पहुंचे।

कुल्लू के पास भुंतर हवाई अड्डे पर हिमाचली टोपी पहने उतरे सलमान के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।बता दें कि फिल्म की शूटिंग ‘लदाख’ में शुरू हुई थी। फिल्म  की शूटिंग  नग्गार, रोहतांग दर्रा, लाहौल-स्पीति और सोलंग नुल्लाह में भी होगी।

फिल्म यूनिट के सदस्य यहां चार हफ्ते तक रहेंगे। अभी हाल हाल ही में खबर थी कि ‘ट्यूबलाइट’ की दूसरे चरण की शूटिंग कश्मीर घाटी में शुरू होने वाली थी, लेकिन वहां पर अशांति के माहौल को देखते हुए इसे टाल दिया गया।

फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ में सलमान के साथ चाइनीज Zhu Zhu एक्ट्रेस मुख्य किरदार में है। यह भी ईद के मौके पर रिलीज होगी।

 

pic salman pic salman

SHARE

LEAVE A REPLY