बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान जल्द ही फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं और खबर है कि फिल्म के निर्देशक कबीर खान इस समय फिल्म ट्यूबलाइट की एडिटिंग पर काम कर रहे हैं और जल्द ही फिल्म का लुक और ट्रेलर रिलीज करेंगे।
फिलहाल फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट के बारे में पता नहीं चला हैं लेकिन जल्द ही ट्रेलर रिलीज होने जा रहा हैं। अब आपको बता दें हाल ही में खबर आयी है कि फिल्म ट्यूबलाइट ने रिलीज से पहले ही 20 करोड़ रुपए की कमाई कर ली हैं।
जीहां सुनने में आया है कि ट्यूबलाइट के म्यूजिक राइट्स 20 करोड़ रुपए में बेचे गए हैं। फिल्म में तीन गाने होंगे। खबर है कि बाहुबली के रिलीज हो जाने के बाद सलमान अपनी फिल्म ट्यूबलाइट का प्रमोशन करेंगे।
ट्यूबलाइट की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं। फिल्म में सलमान के साथ चाइनीज एक्ट्रेस झू झू नजर आएँगी इसके अलावा फिल्म में सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान और अभिनेता शाहरुख खान का कैमियो रोल नजर आयेगा।





























