‘Toilet Ek Prem Katha’ की रिलीज डेट हुई तय Confirmed!

0
53

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ की रिलीज़ डेट आगे बढ़ गई है। पहले यह फिल्म फरवरी में रिलीज़ होनी थी। लेकिन अब इसकी डेट को आगे बढ़ाकर 2 जून कर दी गई है।

अक्षय और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म की शूटिंग के लिए मथुरा के गोवेर्धन, नंदगांव और कई इलाकों की लोकेशन तय की गई है। अक्षय ने 6 तारीख से गोवेर्धन और नंदगांव में शूटिंग शुरू कर दी थी। और यह शूटिंग वहां 40 दिन के लंबे शिड्यूल के साथ होगी।

इस फिल्म में अक्षय के साथ भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में हैं। आपको बता दें कि भूमि ने  बॉलीवुड में फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ से अपने करियर की शुरुआत की थी और इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में थे।

फिल्मों के सूत्रों से पता चला है कि अक्षय अगले 40 दिनों तक नंदगांव में ही शूटिंग करेंगे। उनकी यह फिल्म प्रधानमंत्री के ‘स्वच्छ भारत’ अभियान पर निर्धारित होगी और दूसरी ओर सफाई का ध्यान नहीं रखने वालों के लिए यह फिल्म उनको मार्गदर्शन करेगी। 

ये फिल्म श्री नारायण सिंह के निर्देशन में बन रही हैं। फिल्म अब अगले साल 2 जून 2017 को रिलीज़ होगी।

toilet-ek-prem-katha

SHARE

LEAVE A REPLY