बॉलीवुड खिलाड़ी कुमार, अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ की शूटिंग मथुरा और उसके आस-पास के इलाको में कर रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि अब उनकी इस फिल्म को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया हैं।
दरअसल फिल्म के टाइटल नाम और उसमे नंदगांव-बरसाना की परम्पराओं को तोड़ने और ठेस पहुचाने के विरोध में संत समाज एकजुट हो गया है और फिल्म का बहिष्कार हो रहा हैं।
बता दें कि बीते सोमवार के दिन बरसाना के कटारा पार्क में अष्टसखियों के गाँवों के लोगों की महापंचायत हुई। इस पंचायत में वृंदावन के चतु: सम्प्रदाय के अध्यक्ष फूलडोल बिहारी दास ने इस फिल्म के डायरेक्टर की जीभ काटकर लाने पर 1 करोड़ रुपए इनाम देने की घोषणा कर दी।
आपको बता दें कि ये फिल्म डायरेक्टर नारायण सिंह के निर्देशन में बन रही हैं। इस महापंचायत में पहुँचे सैकड़ो लोगों और संतो ने फिल्म शीर्षक ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ पर कड़ा विरोध जताया और फिल्म के डायरेक्टर की कड़ी निंदा करते हुए उनकी जीभ काट कर लाने पर 1 करोड़ रुपए की बड़ी रकम इनाम के तौर पर देने का एलान कर दिया।
संतो का कहना था कि इस फिल्म के शीर्षक को ‘स्वछता अभियान’ नाम क्यों नहीं दिया गया।


























