सलमान खान पर लगे ‘हिट एंड रन’ केस के फैसले की तारीख होगी आज तय ।
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों काफी मुसीबत में फंसे हुए हैं आपको बता दें की पिछले 13 साल पहले हुए एक केस हिट एंड रन मामले में मुंबई की सेशन कोर्ट आज फैसले की तारीख तय करेगी।
सलमान खान अब तक कोर्ट में कोई गवाह सबूत पेश नही कर पाये हैं जिससे सलमान खान को कोई राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने सलमान खान और दूसरी पार्टी को 20 अप्रैल तक जिरह पेश करने का वक्त दिया था। इसके बाद कोर्ट ने दोनों पार्टी में से किसी को भी और वक्त न देने की बात कही थी।
इस केस में अभियोजन पक्ष पहले ही अपनी दलीलें पेश कर चुका है। तथा वह अब तक 27 गवाहों को कोर्ट में पेश कर चुका है। वहीं दूसरी ओर इस मामले से जुड़े गवाह सलमान खान के ड्राइवर अशोक सिंह को भी कोर्ट में पेश किया जा चुका है। अब देखना यह है कि कोर्ट आज किस तारीख को अपने फैसले की आखिरी तारीख बनता है।


















