‘Tiger Zinda Hai’ में 17 से 70 के दिखेंगे Salman Khan

0
58

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग में व्यस्त है। इन दिनों उनकी फिल्म की शूटिंग मनाली में चल रही है। इसके अलावा सलमान की एक और नयी फिल्म ‘टाइगर जिन्दा है’ की घोषणा भी हो चुकी है। यह फिल्म 2012 में सलमान की ही अभिनीत फिल्म ‘एक था टाइगर’ की ही सीक्वल फिल्म है।

‘टाइगर जिन्दा है’ का फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज हो चुका है और साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गयी है। अब आपको बता दें कि ‘टाइगर जिन्दा है’ में सलमान 70 साल के शख्स के रूप में नजर आने वाले है। इस फिल्म में सलमान 17 से 70 साल तक की उम्र में नजर आएंगे। जिसके लिए उन्हें अपने इस किरदार के लिए खूब मेहनत करनी होगी जिसमे उनके मेकअप, उनके वजन, हेयर स्टाइल और अन्य कई चीजो का ख़ास ख्याल रखा जायेगा।

 

ये फिल्म वही से शुरू होगी जहां ‘एक था टाइगर’ खत्म हुई थी। और इस बार भी सलमान के साथ एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ही लीड रोल में नजर आएँगी।

salman-image

‘Tiger Zinda Hai’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज, Katrina-Salman करेंगे रोमांस

SHARE

LEAVE A REPLY