अबू धाबी में ‘Tiger Zinda Hai’ के लम्बे शेड्यूल की होगी शूटिंग

0
29

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ का ट्रेलर बस कुछ ही दिनों में रिलीज होने जा रहा है वहीं दूसरी तरफ उनकी एक और नयी फिल्म ‘टाइगर जिन्दा हैं’ की शूटिंग जोरो से चल रही हैं। बता दें कि टाइगर जिन्दा हैं का एक गाना और कुछ एक्शन सीन्स ऑस्ट्रिया में शूट हो चुके हैं।

अब  ‘ट्यूबलाइट’ फिल्म की शूटिंग संयुक्त अरब अमीरात में शुरू होने जा रही हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म के सबसे लम्बे शेड्यूल की शूटिंग 4 मई से अबू धाबी में शुरू होने जा रही हैं। अबू धाबी में फिल्म की शूटिंग की जोरदार तैयारियां चल रही हैं।

खबर है कि अबू धाबी में फिल्म की शूटिंग के लिए बहुत बड़ा सेट बनाया गया हैं और वहां की सरकार भी फिल्म की शूटिंग में पूरा सहयोग प्रदान कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग का ये शेड्यूल करीब 65 दिनों का बताया जा रहा हैं। 

फिल्म में सलमान के साथ एक बार फिर से एक्ट्रेस कैटरीना कैफ रोमांस करती नजर आने वाली हैं। सलमान के फैन्स फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

SHARE

LEAVE A REPLY