अपनी गर्लफ्रेंड Disha के लिए Tiger ने ठुकरा दी फिल्म
बॉलीवुड के नवोदित अभिनेता टाइगर श्राफ अपनी गर्लफ्रैंड दिशा पाटनी के साथ रिलेशनलशिप में लेकर चर्चा में बने हुए हैं। और अभी हाल ही में दोनों एक रोमांटिक म्यूजिक वीडियो “बेफ़िक्रा” में नजर आये है। इस गाने में दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली है।
गाने में दोनों के बीच लिपलॉक और इंटिमेट सींस भी नजर आये है। अब बात करते है टाइगर श्रॉफ की तो उन्होंने फिल्म ‘आंखे’ के बनने जा रहे सीक्वल में काम करने से इंकार किया है। पिछले कुछ दिनों से दिशा और टाइगर के रिलेशनशिप को लेकर चर्चे हैं। पिछले दिनों दोनों को साथ में डिनर डेट पर भी देखा गया। खबर है कि टाइगर ने अपनी गर्लफ्रैंड दिशा की वजह से इस सुपरहिट फिल्म का सीक्वल छोड दिया है।
बताया जाता है कि टाइगर ने दिशा के कारण वर्ष 2002 में आई फिल्म आंखे के सीक्वल में काम करने से इंकार कर दिया है। गौरतलब है कि वर्ष 2002 में प्रदर्शित फिल्म आंखे एक बैंक रोबरी पर आधारित है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, परेश रावल और अर्जुन रामपाल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थी।
खबर है कि फिल्म के निर्माताओं ने दिशा की जगह फिल्म में किसी स्थापित एक्ट्रेस को लेना चाहते थे जो टाइगर को मंजूर नहीं था जिसके चलते उन्होंने फिल्म के लिए न कह दी।






















