बॉलीवुड नवोदित अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने बॉलीवुड फिल्म्स इंडस्ट्री में एक्शन रोमांस फिल्म ‘हीरोपंती’ से कदम रखा था इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कृति सेनन थी।
अब एक बार फिर से टाइगर श्रॉफ एक नयी फिल्म के साथ सिल्वर स्क्रीन पर लौट रहे है जिसमे वह सुपर हीरोपंती करते नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम ‘फ्लाइंग सिख’ रखा गया है।
इस फिल्म को रेमो डिसूजा डायरेक्ट करने जा रहे है। फिल्ममेकर्स ने पहले इस फिल्म का नाम ‘फ्लाइंग जट्ट’ या ‘टर्बो सिंह’ भी सोचा था लेकिन अब इस फिल्म का फाइनल टाइटल नाम ‘फ्लाइंग सिख’ रखा गया है।
इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आएंगी। इस फिल्म में जैकलीन एक डांसर के किरदार में नजर आएंगी। ‘टर्बोनाटोर’ क्रिकेटर हरभजन सिंह और ‘फ्लाइंग सिख’ मशहूर ओलम्पिक स्टार मिल्खा सिंह को कहा जाता है।
Mazale Boxoffice, Bollywood News, Trailers, Crickets

