बॉलीवुड एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ एक ही सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। आपको बता दें की बॉलीवुड फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला फिल्म ‘बागी’ का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। इस सीक्वल फिल्म में टाइगर एक सैनिक का किरदार निभाते नजर आएंगे।
खबर है कि ‘बागी 2’ में टाइगर श्रॉफ एक फौजी के किरदार में नजर आएंगे जिसके लिए वह इनदिनों प्रशिक्षण भी ले रहे हैं। फिलहाल की रिलीज डेट के बारे में कुछ पता नहीं चला हैं। लेकिन चर्चाएं है कि फिल्म जल्द ही इस वर्ष रिलीज हो जाएगी।
गौरतलब है कि फिल्म ‘बागी’ में टाइगर श्रॉफ के साथ एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने काम किया था लेकिन ‘बागी 2’ के लिए टाइगर के अपोजिट अभी कोई एक्ट्रेस फाइनल नहीं हुई हैं।

























