रोमांटिक गाने में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ दिखाई देंगे Tiger Shroff

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ जल्दी ही अपनी गर्लफ्रैंड दिशा पटानी के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। सुनने में आ रहा है कि यह एक रोमांटिक सॉन्ग होगा, जिसकी शूटिंग के लिए दोनों पेरिस रवाना हो गए हैं।

 दोनों को शुक्रवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दिशा डायरैक्टर नीरज पांडे की फिल्म ‘एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। उन्होंने पिछले महीने जैकी चैन के साथ ‘कंग फू योगा’ की शूटिंग की है। गौरतलब है कि टाइगर और एक्ट्रैस दिशा पटानी के बीच रोमांस की खबरें काफी समय से आ रही हैं। बताया जाता रहा है कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

लेकिन टाइगर श्रॉफ ने अभी तक अपनी ग्रलफ्रेंड के बारे में मीडिया के सामने कुछ नहीं बोल है।

tiger with disha