Tiger Shroff ने कर ली Kriti Sanon के साथ शादी

0
185

फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने रविवार को यूपी के वाराणसी में बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन से शादी रचाई है। इस दौरान हजारों की तादाद में उमड़े प्रशंसक इसका गवाह बने लेकिन आप चौंकिए नहीं, यह सब कुछ फिल्मी है।

जीहां दरअसल आपको बता दें कि शादी का यह सीन टाइगर श्रॉफ की उस ऐड फिल्म का हिस्सा है, जिसकी शूटिंग शनिवार से यहां चल रही है। शादी के जोड़े में सजे टाइगर और कृति ने छत पर मोबाइल पर वीडियो देखने का भी शॉट दिया। उनके बीच रोमांटिक सीन भी फिल्माए गए।

ऐड फिल्म की शूटिंग के लिए बनारस आए टाइगर श्रॉफ शनिवार को गायघाट की गलियों में दूल्हा बनकर निकले थे। इसकी शूटिंग राजमंदिर से लेकर त्रिलोचन घाट तक हुई थी। रविवार को वह गंगा तट पर शूटिंग करते नजर आए। शादी के लिए भव्य सेट तैयार किया गया था।

बता दें कि सुबह शादी का सीन फिल्माया गया। इस दौरान सैकड़ों प्रशंसक टाइगर की झलक पाने उमड़े थे। फिल्म यूनिट के लोगों ने बताया कि ईरोज प्रोडक्शन हाउस अपनी वेबसाइट का एड फिल्म शूट कर रहा है। टाइगर श्रॉफ इसमें शरारती बनारसी छोरा बने हैं।

आपको बता दें कि टाइगर इससे पहले अपनी फिल्म हीरोपंती के रिलीज होने से पहले बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने आए थे। फिलहाल बता दें कि टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्मों में ‘Baaghi 2‘, ‘Munna Michael‘, ‘Student Of The Year 2‘ शामिल है।

tiger

tiger-with-kritipic-2 pic

Watch…Tiger SHROFF’S UPCOMING FILMS LIST

SHARE

LEAVE A REPLY