बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और एक्ट्रेस दिशा पाटनी की एक दूसरे से रिलेशनशिप के बारे में तो सभी जानते ही हैं लेकिन एक बार फिर उन्होंने ये साथ साबित कर दिया हैं वह एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी एक बार फिर साथ में स्पॉट हुए। कथित तौर पर दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में दोनों को मुंबई के इंडिगो रेस्त्रां में लंच डेट एन्जॉय करते देखा गया हैं।
आपको बता दें कि इस बार दोनों ने कैमरे से नजरें नहीं चुराई और बिना किसी झिझक के खुलकर सामना किया। फिलहाल आपको बता दें कि टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।





























