फिल्म ‘xXx : Return of the Xander Cage’ से हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्म का तीसरा टीजर पोस्ट किया है।
हाल ही में रिलीज हुए इस फिल्म के ट्रेलर में दीपिका बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं, ये स्टाइल फैंस को काफी पसंद आ रहा है। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वे गन लेकर एक्शन मोड में नजर आ रही है। अभिनेत्री इस फिल्म में सेक्सी और बोल्ड अंदाज में दिखाई देंगी।
आपको बता दें कि फिल्म में उनके करेक्टर का नाम सेरेना है, जो हाईली क्लासिफाइड ट्रिपल एक्स ऑपरेटिव है। दीपिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर तीसरा टीजर रिलीज करते हुए लिखा है कि, ‘सेरेना, गल्र्स, गन्स, ग्लोबल डॉमिनेशन ट्रिपल एक्स : रिटर्न ऑफ एजेंडर केज, जनवरी 2017, कमिंग सून’



























