गाज़ियाबाद में बनेगा UP का तीसरा International क्रिकेट स्टेडियम

0
29

यूपी के लोगों के लिए एक ख़ास खुशखबरी है। यूपी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनने की योजना बन रही है। और अब इसका बनना तय माना  जा रहा है। इसके लिए गाज़ियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में 30 एकड़ जमीन खरीद ली गई है। और शायद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

यूपी में कानपुर और लखनऊ ने बाद यह तीसरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम होगा। यह स्टेडियम कानपुर के ग्रीन पार्क से बड़ा होगा और मोहाली स्टेडियम से भी बड़ा होगा। इससे गाज़ियाबाद का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आ जाएगा।

आपको बता दें कि जीडीए ने नुरपुर गांव के किसानों से 30 एकड़ जमीन खरीदी है। और इसको बीसीसीआई  को दे दिया गया है। इस काम के लिए नोडल अधिकारी व ओएसडी डीपी सिंह ने बताया कि बीसीसीआई ने केवल 35 एकड़ जमीन मांगी थी और इसके लिए मार्च 2015 में 40 करोड़ रूपए भी दे दिए थे।

पिछले साल जीडीए से बीसीसीआई ने स्टेडियम के लिए जमीन मांगी थी और इसके लिए जीडीए ने तुरंत हामी भर ली थी। जीडीए ने सुविधा प्रदाता (फैसीटिलटेर) के रूप में जमीन की व्यवस्था कराने की हामी बीसीसीआई से भरी थी। जिसे अब जीडीए ने पूरा कर दिया है।

 motera stadium

 

SHARE

LEAVE A REPLY