“The Kapil Sharma Show” के पहले दिन Kapil Sharma पर आयेगी मुसीबत
मशहूर इंडियन कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर से अपने नए कॉमेडी शो “द कपिल शर्मा शो” के साथ टेलीविज़न पर वापसी करने जा रहे है। उनका ये शो 29 अप्रैल से रात नौ बजे सोनी चैनल पर प्रसारित होगा।
अब आपको बता दें कि सोनी पर प्रसारित होने जा रहे ‘द कपिल शर्मा शो’ को अपने पहले एपिसोड में ज़बरदस्त टीआरपी बटोर सकता है लेकिन ठीक उसी दिन कलर्स चैनल पर ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ के बजाय फिल्मकार संजय लीला भंसाली की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ का प्रसारण होने जा रहा है जिससे कपिल के शो की टीआरपी पर असर पड़ सकता है।
गौरतलब है कि कलर्स से मतभेद होने के बाद कपिल ने “कॉमेडी नाइट्स विद कपिल” शो को छोड़ा था। कपिल के नए शो “द कपिल शर्मा” शो में पहले दिन फिल्म स्टार शाहरुख खान पहले मेहमान बनकर आएंगे।
शाहरुख यहाँ अपनी 15 अप्रैल को रिलीज होने जा रही फिल्म “फैन” के प्रमोशन के लिए पहुंचेंगे।

















