Kapil Sharma की माफी गयी बेकार, शो के लिए बनायी नयी टीम

0
47

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच हुए झगड़े का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा हैं। सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा द्धारा सब के सामने मांगी गई माफी का सुनील ग्रोवर पर कोई फर्क नहीं पड़ा हैं।

दोनों के बीच हुए झगड़े का असर अब उनके मशहूर शो ‘द कपिल शर्मा’ शो पर भी पड़ा हैं। अब सुनील ग्रोवर ही नहीं बल्कि उनके साथ पूरी टीम यानी अली असगर, कपिल के पुराने दोस्त चंदन प्रभाकर और सुगंधा मिश्रा भी शूटिंग के लिए नहीं पहुँचे।

झगड़े के बाद सोमवार को शूटिंग के लिए कपिल शर्मा और कीकू शारदा ही पहुंचे। सुनने में आया है कि शूटिंग में कपिल ने अपने पुराने स्टैंडअप कॉमेडियन दोस्तों जैसे राजू श्रीवास्तव, सुनील पाल और एहसान कुरैशी का साथ लिया हैं। खबर है कि सुनील ग्रोवर और अली असगर ने शो छोड़ने का मन बना लिया हैं।

LEAVE A REPLY