‘The Jungle Book’ ने भारत में की रिकॉर्ड तोड़, धमाकेदार कमाई
भारत में डिजनी की फिल्म ‘द जंगल बुक’ की पहले दिन की शुरुआत काफी अच्छी हुई है। भारत के जंगलों में रहने वाले एक लड़के की कहानी पर आधारित फिल्म ने पहले दिन ही 10 करोड़ रुपए (15 लाख डॉलर) की कमाई कर ली है।
निर्माताओं के ओर से जारी बयान के मुताबिक, भारत में शुक्रवार को हिंदी और अंग्रेजी में रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन 10.09 करोड़ रुपए की कमाई की है।
फिल्म ने दूसरे दिन (शनिवार) को 13.51, तीसरे दिन (रविवार) को 16.59 करोड़ रुपए की बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। इस प्रकार फिल्म ने भारत में महज तीन दिनों में 40.19 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।
बॉलीवुड और हॉलीवुड में ‘एयरलिफ्ट’ के बाद 2016 में अब तक ‘द जंगल बुक’ ही पहले दिन सबसे अधिक कमाई करने के मामले पर दूसरे नंबर पर है। ‘आयरन मैन’ के निर्देशक द्वारा निर्देशित फिल्म भारत के जंगलों में रहने वाले एक लड़के की कहानी है, जो रुडयार्ड किपलिंग लिखित और 1894 में प्रकाशित कथा को एक आधुनिक रूप में प्रस्तुत करती है।
इस फिल्म में भारतीय-अमेरिकी बाल अभिनेता नील सेठी को मोगली का किरदार निभाते देखा जा रहा है। यह फिल्म अमेरिका में रिलीज होने से एक सप्ताह पहले यहां रिलीज हुई है।
Click Here…Watch “The Jungle Book” Box Office Collection Daily Updates

















