पहली बार फिल्म में एक साथ दिखेंगे Salman, Sunny, Ajay, Akshay

0
42

बॉलीवुड में आपने सलमान खान, सनी देओल, अजय देवगन और अक्षय कुमार को एक अलग-अलग फिल्मों में एक्शन करते देखा है। कभी-कभी इन स्टार्स ने जोड़ियों में भी आपका मनोरंजन करने की कोशिश की है लेकिन आप सोचिए अगर ये सारे स्टार्स आपको एक साथ एक ही फिल्म में एक्शन करते दिखें तो कैसा रहेगा ?

दरअसल आपको बता दें कि ने हॉलीवुड फिल्म ‘एक्सपेंडिबल’, जिसमें सिल्वस्टर स्टल्लोन अपने वक्त के एक्शन स्टार्स के साथ एक्शन करते दिखे थे। बताया जा रहा है कि उस फिल्म को बॉलीवुड में रीमेक करने की बात चल रही है, जिसके लिए सलमान खान, सनी देओल, अजय देवगन और अक्षय कुमार का नाम आगे आ रहा है।

अगर सब कुछ ठीक प्लान के मुताबिक होता है तो इस फिल्म के रीमेक में ये चारों स्टार्स आपको एक साथ एक्शन करते दिख सकते हैं।

खबरों की मानें तो इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स एवी और यारिव लेर्नर ने बॉलीवुड प्रोड्यूसर नीलेश सहास से बात भी की है और जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग होना भी शुरु हो जायेगी।

 फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी या फरवरी तक शुरु होनी है। जिसको भारत, रशिया और बुल्गेरिया में शूट किया जायेगा। एवी और यारिव लेर्नर के अनुसार “हम लोग फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड है और नीलेश की हर तरह से मदद करने के लिए तैयार हैं ताकि इस फिल्म का ऐसा बॉलीवुड वर्जन बनें जिसको एक ऐतिहासिक फिल्म के रुप में देखा जाए।”

जब इस फिल्म के लिए बॉलीवुड प्रोड्यूसर नीलेश से बात की गई तो उनका कहना था कि, “हम पूरी कोशिश करेंगे कि फिल्म के लिए बॉलीवुड के ऐसे-ऐसे कलाकारों को चुना जाए जिससे दर्शकों को किसी प्रकार ग्लानि न हो।”

जैसे ‘एक्सपेंडिबल’ के हॉलीवुड वर्जन में वहां के एक से बढ़कर एक एक्शन कलाकार दिखे थे उसके मुताबिक तो सलमान खान, सनी देओल, अजय देवगन और अक्षय कुमार सबसे बेहतरीन कास्ट लगते हैं। अगर भारतीय प्रोड्यूसर्स इन चारों को एक साथ लेकर आने में कामयाब हो पाते हैं तो यह किसी अजूबे से कम नहीं होगा।

salman

LEAVE A REPLY