आपको बेहद दुःख के साथ ये सूचित करना पड़ रहा है कि सब टीवी चैनल का मशहूर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के नाटककार तारक मेहता अब इस दुनिया में नहीं रहे।
बता दें कि आज सुबह उनका निधन हो गया। तारक मेहता ने इस शो से बहुत बड़ी लोकप्रियता हासिल की और ये शो दर्शको के बीच बेहद लोकप्रिय हो चुका हैं। आपको बता दें कि यह मशहूर शो साल 2008 में शुरू हुआ था और इसने कुछ दिनों बाद ही दिनों में टॉप 10 में जगह बना ली है।
तारक मेहता की मौत से इस शो के सभी को स्टार्स के लिए बहुत बड़ा सदमा लगा हैं। साल 2015 में इन्हें पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया था। आपको बता दे कि तारक मेहता ने अपने जीवन में दो बार शादी की थी।
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के राइटर तारक मेहता का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 88 साल के थे। गुजरात के सीएम विजय रुपानी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ट्विटर पर लिखा, “तारक मेहता के निधन से बहुत दुख हुआ।




























